ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

पीएम पोर्टल पर धमकी भरा मैसेज पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा

SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां प्रधानमंत्री पोर्टल पर एक शख्स को धमकी भरा मैसेज भेजना काफी महंगा पड़ गया। युवक ने पीएम पोर्टल पर अपशब्द और धमकी भरा मैसेज भेजा था

पीएम पोर्टल पर धमकी भरा मैसेज पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां प्रधानमंत्री पोर्टल पर एक शख्स को धमकी भरा मैसेज भेजना काफी महंगा पड़ गया। युवक ने पीएम पोर्टल पर अपशब्द और धमकी भरा मैसेज भेजा था। समस्तीपुर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पटोरी और मोहनपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक मोहनपुर ओपी क्षेत्र के चपरा गांव निवासी रुदल राय ने पीएम पोर्टल पर कुछ अपशब्द लिखते हुए एक धमकी भरा मैसेज पोस्ट किया था। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी हृदयकांत ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद मोबाइल टावर के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शनिवार की देर रात आरोपी रुदल राय को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार रुदल राय भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में निजी गार्ड के रूप में तैनात है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की टीम गिरफ्तार रुदल राय से कड़ी पूछताछ में जुटी है। एसपी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से जिले का कोई भी अधिकारी फिलहाल स्पष्ट तौर पर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।