ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

पीके ने केन्द्र और राज्य सरकारों को बताया बेशर्म, बोले- मजदूरों को उनके हाल पर भाग्य भरोसे छोड़ा

PATNA : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने केन्द्र और राज्य सरकारों को बेशर्म बताया है। उन्होनें कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों ने एक दूसरे पर जवाबदेही डाल कर मजदूरों को उनके

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने केन्द्र और राज्य सरकारों को बेशर्म बताया है। उन्होनें कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों ने एक दूसरे पर जवाबदेही डाल कर मजदूरों को उनके हाल पर भाग्य भरोसे छोड़ दिया है।औरंगाबाद रेल हादसे में मजदूरों की मौत के बाद प्रशांत किशोरअपना गुस्सा जाहिर किया है। 


प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि गुमनाम प्रवासी श्रमिक जीवन में और मौत के बाद भी केवल आंकड़ों तक ही सीमित हैं। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो केंद्र और राज्य दोनों ने उनको  भाग्य और समाज की दया पर बेशर्मी से छोड़ दिया है।


प्रशांत किशोर लगातार प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठा रहे हैं इससे पहले भी उन्होनें ट्वीट कर लिखा था कि  महीनों से देश भर में प्रवासी मज़दूरों के साथ जो हो रहा है वो इस बात का प्रमाण है कि अगर आपकी संख्या बड़ी है तो आप भाग्यविधाता तो कहे जा सकते हैं लेकिन अगर आपके पास संसाधन नहीं हैं या आप किसी मज़बूत समूह का हिस्सा नहीं है तो आप सरकारों की प्राथमिकता नहीं हो सकते।


प्रशांत किशोर ने ट्वीट के जरिए केन्द्र और राज्य सरकारों पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि मजदूरों के साथ सरकार दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें अपने यहां से मजदूरों को वापस भेज कर अपनी जिम्मेवारियों की खानापूर्ति करते दिख रही है। मजदूरों के बारे में इनके पास ज्यादा सोचने का वक्त नहीं है। उन्हें घर पहुंचा कर उनके हाल पर भाग्य भरोसे छोड़ दिया है। न तो उनके रहने की सहीं व्यवस्था और न ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था है। 

टैग्स