ब्रेकिंग
प्रिंस यादव मौत मामले में रौशन आनंद का बड़ा आरोप, खान सर समेत कई लोगों पर FIR की मांग, आवेदन में क्या कुछ लिखा हुआ है देखिये?खान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगप्रिंस यादव मौत मामले में रौशन आनंद का बड़ा आरोप, खान सर समेत कई लोगों पर FIR की मांग, आवेदन में क्या कुछ लिखा हुआ है देखिये?खान सर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर भड़के रौशन आनंद के समर्थक, वकील बोले- ऊपर से दबाव की बात कह रही पुलिसखान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

बिहार : नाबालिग बेटी का यौन शोषण करता था बैंक मैनेजर, दो शादियां कर चुका है

MUZAFFARPUR : एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना इलाके का है। यहां 13 साल की एक लड़की ने अपने पिता पर यौन

बिहार : नाबालिग बेटी का यौन शोषण करता था बैंक मैनेजर, दो शादियां कर चुका है
Editor
3 मिनट

MUZAFFARPUR :  एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना इलाके का है। यहां 13 साल की एक लड़की ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता मोतिहारी के एक बैंक में मैनेजर है। पुलिस ने उसे मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया है। मोतिहारी में वह किराये के एक मकान में रहता था। अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग से पुलिस ने लंबी पूछताछ की है। 


दरअसल शनिवार को पीड़ित लड़की ने महिला थाने में शिकायत दर्ज की थी। तत्काल मुजफ्फरपुर के एसपी को इस बारे में जानकारी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पिता साल 2018 से उसके साथ यौन उत्पीड़न कर रहा है। एसएसपी के निर्देश पर तत्काल महिला थाने के दारोगा ने मोतिहारी में छापेमारी की और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। अब पीड़िता का मेडिकल जांच कराने की तैयारी है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। टाउन डीएसपी राम नरेश पासवान के मुताबिक के लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ भी की गई है। आरोपी पिता का कहना है कि पारिवारिक विवाद में उसे फंसाया जा रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू की छानबीन कर रही है। 


उधर अपनी बेटी के साथ यौनाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए बैंक मैनेजर के बारे में एक और जानकारी सामने आई है। बैंक मैनेजर ने दो शादियां की हैं। पहली शादी उसने 1996 में की थी और दूसरी 2021 में। आरोपी पिता का कहना है कि उसने हाल ही में दूसरी शादी की है इसके बाद पहली पत्नी से विवाद हो गया और इसी विवाद के कारण बेटी से उनके ऊपर यौनाचार का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक बैंक मैनेजर साल 2019 से मोतिहारी में पोस्टेड है। यह किराए के एक मकान में रहने के दौरान उनकी दूसरी महिला के साथ संबंध हो गए। पहली पत्नी ने विरोध किया तो 2021 में उन्होंने दूसरी महिला से मंदिर में शादी कर ली। मामला पारिवारिक विवाद का भी हो सकता है लेकिन फिलहाल पीड़िता के मेडिकल का इंतजार है।

टैग्स