ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

45 लाख की ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

गया के गुरुआ में 45 लाख रुपये के सोना लूटकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए आभूषण, नकदी, हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: गया के गुरुआ में 22 मई को ज्वेलरी शॉप संचालक को गोली मारकर करीब 45 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूटने वाले अपराधियों के खिलाफ गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया।


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सुजीत और श्रवण के रूप में हुई है। इनके कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, 30 हजार रुपये नकद, दो देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा लूटकांड में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक बरामद की गई है।एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि गुरुआ ज्वेलरी लूटकांड के बाद से ही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारदात में शामिल कुछ अपराधी एक ठिकाने पर छिपे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।


पुलिस के अनुसार, खुद को चारों तरफ से घिरा देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


घायल अपराधियों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी का कहना है कि लूटकांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।


गुरुआ में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज लूटकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। अब पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है कि कानून से बचकर भागना आसान नहीं है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गया से नितम राज की रिपोर्ट

टैग्स