ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपीलUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपील

आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांत

भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने पुलिस टीम पर पिस्टल तानकर धमकी दी। वायरल वीडियो की जांच करने पहुंची पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए युवक को शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार न्यूज
पुलिस पर पिस्टल तानने का वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने पुलिस टीम पर पिस्टल तान दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच करने पहुंची पुलिस को युवक के उग्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। हालांकि थानाध्यक्ष और युवक की मां के समझाने के बाद उसका गुस्सा शांत हुआ।


भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी। इस दौरान मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी कुछ देर के लिए सकते में आ गए। घटना मंगलवार को बेलौटी गांव की बताई जा रही है। 


जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर युवक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच करने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम उसके घर पहुंची थी। पुलिस द्वारा समझाने के दौरान युवक अचानक उग्र हो गया और उसने पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी। युवक द्वारा गोली मारने की धमकी भी दी जाने लगी। 


हालांकि थानाध्यक्ष और युवक की मां ने सूझबूझ से काम लेते हुए उसे काफी समझाया-बुझाया, जिसके बाद युवक शांत हुआ। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस युवक को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता