ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

मुजफ्फरपुर स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड में DIG का बड़ा एक्शन, SIT गठन का आदेश, थानेदार से शो-कॉज

मुजफ्फरपुर में स्वर्ण व्यवसायी दीपक की गोली मारकर हत्या के मामले में डीआईजी चंदन कुशवाहा ने सख्त कार्रवाई करते हुए एसआईटी गठन का आदेश दिया है। स्थानीय पुलिस की लापरवाही पर थानेदार से शो-कॉज मांगा गया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कच्ची पक्की थाना क्षेत्र के माधोपुर में सोमवार की रात हुई एक स्वर्ण व्यवसायी दीपक की दरवाजे से महज 100 मीटर की दूरी पर गोली मार निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के दूसरे दिन मंगलवार को मुजफ्फरपुर रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने खुद घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घटना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत बातचीत की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।


एसएसपी को विशेष टीम गठन का आदेश, थानेदार से स्पष्टीकरण:

 घटनास्थल का मुआयना करने के बाद डीआईजी चंदन कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर के सीनियर एसपी (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा को मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन करने का आदेश दिया। इसके साथ ही, घटना के बाद स्थानीय पुलिस की घोर लापरवाही की बात भी सामने आई है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीआईजी ने संबंधित थाना के थानेदार एवं अन्य दोषी पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण (शो-कॉज) मांगने का आदेश जारी किया है। उन्होंने साफ किया कि कर्तव्य में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।


सुरक्षा की मांग को लेकर सराफा बाजार पूरी तरह बंद:

दूसरी तरफ, इस हत्याकांड के विरोध में और साथी व्यवसायी को न्याय दिलाने के लिए सराफा कारोबारी संघ में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। संघ के आह्वान पर मंगलवार को मुजफ्फरपुर शहर की सभी सराफा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। करोड़ों रुपये का कारोबार ठप रहने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। आभूषण कारोबारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा: "हमें सिर्फ और सिर्फ सुरक्षा चाहिए, जो वर्तमान में मुजफ्फरपुर में कहीं नजर नहीं आ रही है। पुलिस प्रशासन को सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि सर्राफा व्यापारियों पर जिस तरह से लगातार हमले, लूटपाट और हत्याएं हो रही हैं, उस पर तुरंत लगाम लगाई जाए। अगर हमें जल्द सुरक्षा नहीं मिली, तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।


जल्द होगा हत्याकांड का खुलासा: एसएसपी

पूरे मामले पर मुजफ्फरपुर के सीनियर एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि डीआईजी रेंज सर के आदेश के आलोक में एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। स्थानीय थाना पुलिस की लापरवाही को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस की विशेष टीम लूटपाट और रंजिश समेत सभी संभावित बिंदुओं पर गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है। एसएसपी ने दावा किया कि जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। साथ ही, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले जो भी सक्षम पदाधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता