ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

CRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर

गया के लुटुआ थाना क्षेत्र स्थित डुमरी जंगल में सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान हथियार, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, वायर और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे नक्सल गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

बिहार न्यूज
गया के जंगलों में बड़ा ऑपरेशन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया जिले के नक्सल प्रभावित लुटुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने डुमरी गांव के जंगलों में सर्च अभियान चलाकर हथियार, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से किसी बड़ी घटना को टालने में मदद मिली है।


गया में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के तहत गया जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन और लुटुआ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने डुमरी गांव के जंगलों में सर्च अभियान चलाकर हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है।


सहायक कमांडेंट राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई ,भरमार गन  एके-47 का खाली खोखा, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, डेटोनेटर वायर, हथियारों की सफाई में उपयोग होने वाला सामान तथा लगभग 20 मीटर लंबा इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया।


सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सली संगठन अक्सर पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बचने के लिए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री को जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में छिपाकर रखते हैं। बरामद सामग्री से संकेत मिलता है कि क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों पर सुरक्षा बल लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि समय पर की गई इस कार्रवाई से किसी संभावित अप्रिय घटना की आशंका को टालने में सफलता मिली है। बरामद सामान को लुटुआ थाना के सुपुर्द कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

CRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर

गया से नितम राज की रिपोर्ट