ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

पिता की जयंती से पहले पुत्र का निधन: राष्ट्रकवि दिनकर के बेटे केदारनाथ सिंह का निधन, CM नीतीश कुमार ने जताया दुःख

PATNA : पूरा देश आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मना रहा है। दिनकर की आज 116वीं जयंती है। इनका जन्म 23 सितंबर 1908 को हुआ थ। इस मौके पर देश के तमाम बड़े से छोटे राजनेता औ

पिता की जयंती से पहले पुत्र का निधन: राष्ट्रकवि दिनकर के बेटे केदारनाथ सिंह का निधन, CM नीतीश कुमार ने जताया दुःख
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पूरा देश आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मना रहा है। दिनकर की आज 116वीं जयंती है। इनका जन्म 23 सितंबर 1908 को हुआ थ। इस मौके पर देश के तमाम बड़े से छोटे राजनेता और साहित्य प्रेमी दिनकर को याद कर उनकी कविताओं का श्रवण कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब जो एक खबर निकलकर सामने आए हैं उसके मुताबिक रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदारनाथ सिंह का निधन हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े बेटे केदारनाथ सिंह का निधन शुक्रवार को नई दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। वे 90 वर्ष के थे। विगत ढाई माह से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। केदारनाथ सिंह के पुत्र ऋतिक मुंबई में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी कल्पना सिंह ही उनके साथ पटना में रहती थीं। वह भी अब अकेली रह गईं।


मालूम हो कि, केदारनाथ सिंह दो भाइयों में बड़े थे। केदारनाथ सिंह के छोटे भाई रामसेवक सिंह की मौत पि‍ताा दिनकर जी के जीवित रहते ही हो गई थी। केदारनाथ सिंह का विशेष लगाव अपनी जन्मभूमि सिमरिया से था। वो दिनकर जयंती एवं पुण्यतिथि पर सिमरिया पत्नी के साथ आते थे और लोगों से मिलते थे। सिमरिया आगमन पर दिनकर जयंती पर लोगों के बीच जलेबी बांटते थे। ऐसे में अब पिता की जंयती से ठीक पहले उनका निधन हो गया। 


उधर, केदारनाथ सिंह  के निधन पर बिहार से सीएम नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना जताई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि - केदारनाथ सिंह का अपनी जन्म भूमि सिमरिया से विशेष लगाव था वह एक साहित्यकार थे उनके कई काव्य संग्रह प्रकाशित है जिनमें आंका सूरज बांका सूरज चर्चित है उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।