Hindi News / news / सासाराम में बड़ा हादसा टला, झरने के तेज बहाव वाले पानी में फंसे...

सासाराम में बड़ा हादसा टला, झरने के तेज बहाव वाले पानी में फंसे लोगों की बची जान

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 08, 2019, 7:31:00 PM

सासाराम में बड़ा हादसा टला, झरने के तेज बहाव वाले पानी में फंसे लोगों की बची जान

- फ़ोटो

SASARAM : सूबे के विभिन्न जिलों में जमकर बारिश हो रही है. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है लेकिन इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. दरअसल रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी पर स्थित तुतला भवानी मंदिर के पास पहाड़ से गिरने वाले झरना के पानी में कुछ लोग नहा रहे थे. अचानक पानी का बहाव तेज हो गया. जिसके कारण वो लोग पहाड़ों के बीच ही फंस गए. https://www.youtube.com/watch?v=ndXOmhuR_Mg इस दौरान पानी के तेज बहाव को देखते हुए उन्होंने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर मानव श्रृंखला बनाकर खुद की जान बचाई. बताया जा रहा है कि दूर-दूर से लोग यहां झरने में नहाने आये थे. नहाने के दौरान झरने के तेज बहाव वाले पानी मे फंसे लोग काफी डर गए थे. पानी के तेज धार में उनके पांव टिक नहीं रहे थे. रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी के तिलौथू इलाके में तुतला भवानी का झरना काफी फेमस है. तुतला भवानी मंदिर के पास पहाड़ से गिरने वाले इस झरना को देखने के लिए हर साल दूर-दूर से लोग देखने आते हैं. यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है.