ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

BIHAR CRIME : पिता-पुत्री पर फायरिंग, गोली लगने से युवती की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नवादा के शाहपुर थाना क्षेत्र के पार्वती पहाड़ के पास कार सवार पिता-पुत्री पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बाइक सवा

BIHAR CRIME : पिता-पुत्री पर फायरिंग, गोली लगने से युवती की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नवादा के शाहपुर थाना क्षेत्र के पार्वती पहाड़ के पास कार सवार पिता-पुत्री पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार (28 अक्टूबर) की देर रात इस घटना को अंजाम दिया। इस हादसे में युवती की गोली लगने से मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना में मृत युवती की पहचान बेगूसराय निवासी मनोज कुमार की 26 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में की गई है। उसके पिता मनोज कुमार ने शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि ये दोनों झारखंड के कोडरमा से बेगूसराय लौट रहे थे। इसी बीच शाहपुर थाना क्षेत्र के पार्वती पहाड़ के पास एक बाइक जिस पर दो लोग बैठे थे उन्होंने पीछा किया और गाड़ी रोकने के लिए कहने लगे। मनोज कुमार ने जब गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी तो उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी क्रम में उनकी बेटी को सीने में गोली लग गई। 


मनोज कुमार ने कहा कि उनके ऊपर भी फायरिंग की जा रही थी, लेकिन किसी तरह गाड़ी का गेट खोलकर वह कुछ दूर भाग गए। पीछे मुड़कर जब उन्होंने देखा तो हमलावर गिरियक नालंदा की ओर भाग रहे थे। इस दौरान उनकी बेटी चिल्ला रही थी. कुछ ही देर में मौत हो गई। हालांकि वे बेटी को गाड़ी से लेकर शेखोपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 


वहीं, शाहपुर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने कहा कि लिखित आवेदन की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने जांच के दौरान पाया कि कहीं भी गोली नहीं लगी है। हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मौके से गोली का खोखा मिला है कि आगे की जांच की जा रही है। उधर दूसरी ओर फॉरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठ रहा है। टीम के अनुसार गोली नहीं लगी है जबकि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि लड़की के सीने में गोली लगी है. पोस्टमार्टम के दौरान गोली निकाल ली गई है। एक्स-रे में भी गोली दिख रही है। डॉक्टर के खुलासे के बाद अब पुलिस के भी होश उड़ गए हैं. अभी तक घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।