Hindi News / news / चलती कार पर गिरा पीपल का पेड़, मौके पर कारोबारी की मौत

चलती कार पर गिरा पीपल का पेड़, मौके पर कारोबारी की मौत

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 11, 2019, 10:31:41 AM

चलती कार पर गिरा पीपल का पेड़, मौके पर कारोबारी की मौत

- फ़ोटो

GOPALGANJ: गोपालगंज-बड़हरिया मुख्य सड़क पर गुरुवार की सुबह एक चलती कार पर पीपल का पेड़ गिर जाने से कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में गाड़ी का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार सीवान में हार्यवेयर की दुकान चलाने वाले रिजवान आलम अपने भाई से मिलने गोपालगंज जा रहे थे. तभी बगहा गांव के पास अचानक पीपल का पेड़ कार पर गिर पड़ा, जिससे रिजवान आलम की दबकर मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रुप से घायल कार चालक सुरेन्द्र राम को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलीस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. सिवान से चंदन की रिपोर्ट