ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

आशिक मिजाज पति को महिला अधिकारी गर्लफ्रेंड के घर रंगे हाथ पकड़ी पत्नी,बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

DESK : मायके गई पत्नी को जैसे इस बात का पता चला कि उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके फ्लैट पर गया है तो इतनी गुस्से से आगबबूला हो गई कि आनन-फानन में गर्लफ्रेंड के घर पर पहुंच गई और अपने पति को

आशिक मिजाज पति को महिला अधिकारी गर्लफ्रेंड के घर रंगे हाथ पकड़ी पत्नी,बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Anamika
3 मिनट

DESK : मायके गई पत्नी को जैसे इस बात का पता चला कि उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके फ्लैट पर गया है तो इतनी गुस्से से आगबबूला हो गई कि आनन-फानन में गर्लफ्रेंड के घर पर पहुंच गई और अपने पति को  घर से बाहर निकाल कर सड़क पर दौड़ा -दौड़ा कर पीटा.

जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का है. बताया जा रहा है कि महिला का पति कुछ दिनों से पीलीभीत में तैनात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जाता था. शुक्रवार को पत्नी को पता चला कि उसका पति अपनी प्रेमिका के घर गया हुआ है. जिसके बाद पत्नी प्रेमिका के घर पहुंच गए और पति की जमकर पिटाई कर दी. घटना पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के आधार पर पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और उससे मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

 घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन की है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पत्नी अपने पति की जमकर पिटाई कर रही है और प्रेमिका के घर के बाहर दरवाजे पर चिल्ला रही है. पत्नी इतने गुस्से में थी कि पति के  कपड़े तक फाड़ दिए. पीड़िता रचना मिश्रा का आरोप है कि उसकी शादी आज से 10 साल पहले लखनऊ में वकील अमोघ मिश्रा के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद तो सब ठीक ठाक रहा. लेकिन इधर कुछ दिनों से वह अपनी पत्नी की पिटाई करता था और घर से बाहर निकाल जान से मारने की धमकी देता था.

 दो-तीन दिन पहले ही पत्नी अपने मायके  पीलीभीत आई थी. इसी बीच उसे पता चला कि उसके पति का अफेयर पीलीभीत में एपीओ के पद पर तैनात अधिकारी पुष्पा रावत के साथ है. वह अपनी प्रेमिका से मिलने हर दिन आता था. शुक्रवार को भी वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर आया था. तभी पत्नी को इस बात का पता चल गया और वह भी वहां पहुंच गई. उसने पति को रंगे हाथ प्रेमिका के साथ पकड़ लिया जिसके बाद अपने पति की जमकर पिटाई कर दी.