ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

पत्नी को कर्ज लेना पड़ा महंगा, पत्नी के इस कदम से आहत होकर पति ने उठा लिया बड़ा कदम

BANKA: बांका में एक पत्नी को कर्ज लेना बहुत महंगा पड़ गया। इस बात की जानकारी जैसे ही पति को हुई उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना बेलहर थाना क्षेत्र के रमानी टोला की है। जहां ऑटो ड

पत्नी को कर्ज लेना पड़ा महंगा, पत्नी के इस कदम से आहत होकर पति ने उठा लिया बड़ा कदम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: बांका में एक पत्नी को कर्ज लेना बहुत महंगा पड़ गया। इस बात की जानकारी जैसे ही पति को हुई उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना बेलहर थाना क्षेत्र के रमानी टोला की है। जहां ऑटो ड्राइवर पति ने पत्नी के कर्ज लेने से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया। 


बताया जाता है कि रमानी टोला निवासी अन्नू सिंह की पत्नी किरण देवी जीविका संगठन से जुड़ी हुई है। जीविका सहित अन्य लोगों से पत्नी ने करीब पांच लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। जिसकी सूचना उसने पति को नहीं दी थी। ऑटो चलाकर अन्नु सिंह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। 


मंगलवार को जब कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे और पैसे की मांग की। तब अन्नु सिंह को पता चला कि उसकी पत्नी ने कर्ज ले रखा है।उसने पत्नी से पूछा की इतने रुपये उसने कर्ज क्यों लिए और इस पैसे को उसने कहां खर्च किया। पति के इस सवाल से पत्नी गुस्सा हो गयी। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। 


कर्ज देने वाले लोग थाना पहुंच गए। इससे परेशान होकर ऑटो चालक ने मंगलवार को जहर खा लिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो सभी आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गये। जहां बुधवार को इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। इधर पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी के कर्ज लेने के कारण पति ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। पत्नी अब अपनी करनी पर अफसोस जाहिर कर रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता