ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

पत्नी की मौत के बाद पति ने भी किया सुसाइड, फांसी लगाकर दे दी जान

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां आग से झुलस कर घायल पत्नी की मौत के बाद पति ने आत्महत्या कर ली है. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के नारे पुर धर्मपुर वार्ड सं

पत्नी की मौत के बाद पति ने भी किया सुसाइड, फांसी लगाकर दे दी जान
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां आग से झुलस कर घायल पत्नी की मौत के बाद पति ने आत्महत्या कर ली है. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के नारे पुर धर्मपुर वार्ड संख्या 13 रानी पंचायत एक बछवारा निवासी गरभु दास का 25 वर्षीय पुत्र दिनेश दास की है. मृतक के भाई ने बताया कि बीते 5 दिसंबर को पति -पत्नी के विवाद में मृतक की पत्नी रेखा कुमारी ने शरीर में आग लगा ली थी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल बेगूसराय में 12 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी.


मौत की घटना के बाद मृतका के पिता ने अपने दामाद को आरोपी बनाया था. मृतक के बड़े भाई ने कहा कि दर्ज केस को लेकर न्यायालय में समझौते के बाद नगद एक लाख सहित एक बाइक पीड़िता के परिजनों के हवाले कर दी गई थी. न्यायालय में चल रहे इस समझौते से बेखबर पति ने बछवाड़ा स्थित घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली.घटना के बाद गांवों में मातम पसर गया. 


परिजनों ने बताया कि बरसों पहले हुए दुर्घटना के कारण मृतक का शरीर एवं दिमाग सुस्त था. दूसरी तरफ पत्नी की मौत की घटना ने उसे और भी झकझोर कर रख दिया था और घटना से आहत होकर उसने आत्महत्या कर लोगों को सकते में डाल दिया. दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही बछवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज अन्य जांच में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता