ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पटना सिटी में हत्या का खुलासा, कबूतरबाजी के चक्कर में गई फैजुल रहमान की जान

PATNA CITY: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित नाथ कोल्ड स्टोरेज के पास दो दिन पहले एक युवक की गला रेतकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस

पटना सिटी में हत्या का खुलासा, कबूतरबाजी के चक्कर में गई फैजुल रहमान की जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित नाथ कोल्ड स्टोरेज के पास दो दिन पहले एक युवक की गला रेतकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस हत्याकांड में शामिल 3 हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी फैजुल रहमान के रूप में की गयी है। हत्या कबूतरबाजी में विवाद को लेकर हुई थी। पुलिस का कहना है कि 2021 में फैजुल रहमान और मो० इरफान के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मो० इरफान बदला लेने के फिराक में था। 


मो० इरफान ने अपने दो साथी मो० यूसुफ और मो० साजिद के साथ मिलकर यूसुफ की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को नाले में फेंक दिया गया। पुलिस की टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान से हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। 


तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गयी। जिसके बाद सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने का धंधे में हुए विवाद के बाद हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसका खुलासा खाजेकलां थाना पुलिस ने किया है।  

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता