ब्रेकिंग
पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

पटना ज़ू में लगी भीषण आग,12 ई रिक्शा जलकर ख़ाक; जानिए क्या है पूरी वजह

PATNA : पटना के चिड़ियाघर के परिसर में लगे ई रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी की इसने परिसर में पार्किंग में लगे 12 ई रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटन

पटना ज़ू में लगी भीषण आग,12 ई रिक्शा जलकर ख़ाक; जानिए क्या है पूरी वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना के चिड़ियाघर के परिसर में लगे ई रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी की इसने परिसर में पार्किंग में लगे  12 ई रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद पुरे ज़ू परिसर में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद इस घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस टीम को दी गई। उसके उपरांत दमकल की गाड़ी मौक पर पहुंची। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के चिड़ियाघर के परिसर में लगे ई रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 12 ई रिक्शा इसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पांच से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उसके बाद सचिवालय थाने की पुलिस समेत जू के वरीय पदाधिकारी और कई कर्मी भी मौके पर पहुंचे। तब तक आग की लपटों ने ई रिक्शा समेत कई पेड़ों को चपेट में ले लिया।


वही मौके पर मौजूद सचिवालय थाना के पदाधिकारी अरविंद कुमार के मुताबिक जू के बाहरी परिसर में रात 12 बजे के आसपास ई रिक्शा के कंपाउंड में चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय फायर बिग्रेड की टीम दलबल के साथ पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।फिलहाल इसमें अधिक हताहत की बात नहीं कही जा रही है। 


उधर, इस घटना को लेकर पूछताछ के दौरान वन कर्मी ने बताया कि कंपाउंड में 12 ई रिक्शा को चार्ज के लिए लगाया गया था। चार्जिंग के दौरान ही आग लग गई। समय पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचती तो आग भयावह रूप ले सकती थी और जू को भी नुकसान पहुंच सकता था। फिलहाल दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू प् लिया है।