1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 09, 2023, 12:13:05 PM
- फ़ोटो
NALANDA: कृषि और कल्याण मंत्रालय का फर्जी बेवसाइट बनाकर ठगी करने वाले 8 साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7 लाख 25 हजार रुपए कैश, 24 मोबाइल, 3 लैपटॉप और 62 सिम कार्ड, फिंगर क्लोन मशीन के अलावे कई दस्तावेज बरामद हुआ है।
नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया की भारत सरकार के कृषि और कल्याण मंत्रालय की फर्जी बेवसाइट इन लोगों ने बना रखा था। इन लोगों ने नालंदा के नगरनौसा,चंडी सहित अन्य जगहों के 8 लोगों को अपना शिकार बनाया था। उनसे ठगी की थी।
इस मामले में पीड़ितों ने बिहारशरीफ के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था। थाने में मामला दर्ज होने के बाद साइबर सेल के डीएसपी ज्योति शंकर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने पटना के अलकापुरी और गर्दनीबाग में छापेमारी की। जहां से 8 साइबर ठगों को दबोचा गया। फिलहाल सभी साइबर ठगों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
