Hindi News / news / पटना पुलिस लाइन में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली कई गाड़ियां, मौके...

पटना पुलिस लाइन में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली कई गाड़ियां, मौके पर मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: Updated Mar 25, 2021, 9:17:07 PM

पटना पुलिस लाइन में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली कई गाड़ियां, मौके पर मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां पुलिस लाइन में भीषण आग लगी है. कई गाड़ियां धूं-धूं कर जल गई हैं. आग की लपटें ऊपर की ओर उठ रही हैं. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. 

पुलिस लाइन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है. स्थानीय लोग भी दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. हालांकि इतनी बड़ी आगलगी की घटना कैसे हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है भारी नुकसान हुआ है. कई गाड़ियां जलकर ख़ाक हो गई हैं. एक बाइक भी जल गई है.



दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक से जोर-जोर से आवाज आने लगी. लोगों ने देखा कि पुलिस लाइन में आग लग गई है. उन्होंने देखा कि कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई हैं.