ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

Bihar News: पटना में NEET छात्रा मौत के बाद भागलपुर में हॉस्टलों की सुरक्षा सख्त, पुलिस ने संचालकों के साथ की अहम बैठक

पटना में नीट छात्रा की मौत के बाद भागलपुर पुलिस ने सभी गर्ल्स हॉस्टलों की सुरक्षा कड़ी कर दी। एसएसपी, सिटी एसपी और डीएसपी ने हॉस्टल संचालकों के साथ बैठक कर सीसीटीवी, एंट्री रजिस्टर, वार्डन की 24 घंटे मौजूदगी और नियमावली पालन के निर्देश दिए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना में नीट छात्रा की मौत के बाद बिहार पुलिस और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर भागलपुर सहित राज्य के सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टलों की सुरक्षा और नियमावली को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। 


भागलपुर शिक्षा का बड़ा हब होने के कारण यहां सबसे अधिक गर्ल्स हॉस्टल हैं, इसलिए प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं। आज एसएसपी, सिटी एसपी, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भागलपुर के हॉस्टल संचालकों के साथ बैठक की। 


बैठक में हॉस्टलों में सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए गए, जिनमें हॉस्टल में सीसीटीवी सुविधा मजबूत करना, लड़कों की एंट्री पर रोक, वार्डन की 24 घंटे मौजूदगी, एंट्री रजिस्टर और बायोमेट्रिक प्रणाली का पालन और हॉस्टल रजिस्ट्रेशन का हर साल नवीनीकरण शामिल हैं।


इसके अलावा, शाम में छात्राओं की एंट्री और हॉस्टल व कोचिंग टाइमिंग को निर्धारित करने के आदेश भी दिए गए। सिटी एसपी ने संचालकों को नियमावली का हर हाल में पालन करने का निर्देश दिया। हॉस्टल संचालकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि कुछ नियम पहले से लागू थे, जबकि नए नियम जोड़कर छात्राओं की सुरक्षा और बढ़ाई गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता