ब्रेकिंग
बिहार में कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीबिहार में कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में 1 रुपये के विवाद को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट हुई। इस घटना में धर्मेंद्र कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रतनचक गांव में महज 1 रुपये के विवाद को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना में सोहागपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 


सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायल धर्मेंद्र ने बताया कि वह गांव की एक दुकान से गुटखा खरीदने गए थे। गुटखे का भाव 5 रुपये था, लेकिन दुकानदार ने 6 रुपये मांगने लगा। 


इसी बीच कथित तौर पर दुकानदार के घर से एक महिला ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। धर्मेंद्र ने कहा कि उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन अचानक मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने लोहे के औजार (छानोता) से सिर पर वार किया, जिससे धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 


हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर हुई यह घटना गंभीर रूप ले गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों से पूछताछ और साक्ष्य संकलन का कार्य जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता