ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

Bihar Crime News: दरभंगा के लालापट्टी गांव में भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की मां भारती ठाकुर के हीरे जड़ित गहने और कीमती घड़ी चोरी हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Police News
मैथिली ठाकुर की मां के गहने चोरी
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे है। आम लोगों की कौन कहे शातिर अपराधी अब खास लोगों को भी अपना निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। चोरों ने बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां की हीरे जड़ित गहने और कीमती घड़ी चोरी कर ली है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बिहार में सुरक्षित कौन है?


दरअसल, दरभंगा जिले के लालापट्टी गांव में मैथिली ठाकुर की मां भारती ठाकुर के हीरे जड़ित गहने और कीमती घड़ी चोरी हो गई। यह घटना 1 फरवरी को एक बैठक के दौरान हुई, जब अज्ञात चोरों ने उनके गाड़ी में रखे पर्स से सामान उड़ा लिया।


जानकारी के अनुसार, भारती ठाकुर मधुबनी जिले के बेनीपट्टी निवासी हैं और 1 फरवरी की रात अपने पुत्र के साथ बैठक में शामिल होने के लिए लालापट्टी गांव गई थीं। उन्होंने अपना पर्स गाड़ी में छोड़ दिया था, इसी दौरान चोरी की वारदात हुई। घटना की रिपोर्ट 11 फरवरी को घनश्यामपुर थाने में दर्ज की गई। 


थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कांड संख्या 54/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी एएसआई अश्विनी कुमार को सौंपी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि हर पहलू पर जांच जारी है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता