ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

पटना: पत्नी की मौत के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मां को डायन बताकर मार डाला, पिता पर भी हमला

PATNA : राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पटना से सटे नौबतपुर में युवक पत्नी मोह में इतना अंधा था की अपत्नी की मौत के बाद उसने अपनी मां और पिता पर हमला कर दिया

पटना: पत्नी की मौत के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मां को डायन बताकर मार डाला, पिता पर भी हमला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पटना से सटे नौबतपुर में युवक पत्नी मोह में इतना अंधा था की अपत्नी की मौत के बाद उसने अपनी मां और पिता पर हमला कर दिया। ये घटना इतनी दर्दनाक थी कि मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। दरअसल, युवक अंधविश्वास में आ गया था और वह अपनी मां को डायन बताने लगा। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र कराई गांव की है। 



पत्नी की मौत के बाद गुरुवार की देर रात युवक ने अपनी मां और पिता पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इस घटना में मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। मृतक मां की पहचान लालपारी देवी के रूप में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बेटा गांव छोड़कर भाग निकला।



सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मृतक सास और बहु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक़ नौबतपुर थाना के कराई गांव में बद्री मांझी की पत्नी कारू मांझी के पेट में अचानक दर्द उठा। युवक पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद युवक अपनी मां पर डायन का आरोप लगाने लगा और अंत में धारदार हथियार से अपने ही मां और पिता के ऊपर हमला कर दिया। मां की मौत मौके पर हो गई, जबकि पिता का इलाज जारी है। 

टैग्स