ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Patna News: झारखंड नंबर लग्जरी कार से 2 लाख की शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

PATNA: पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एक लग्जरी कार से करीब 2 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद किया है। 27 कार्टन टेट्रा पैक शर

Patna News: झारखंड नंबर लग्जरी कार से 2 लाख की शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एक लग्जरी कार से करीब 2 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद किया है। 27 कार्टन टेट्रा पैक शराब कार से बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कार के ड्राइवर साहिल को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड नंबर की एक कार JH 05DF 0533 से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है से शराब की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त कार को पटना चिड़ियाघर के पास रुकवाया और जब कार की तलाशी ली गयी तब उसमें से 27 कार्टन टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया। 


पुलिस ने बताया कि शराब की यह खेप पटना एम्स से राजीवनगर की ओर ले जाई जा रही थी। इसकी डिलीवरी अगमकुआं इलाके में की जानी थी। पुलिस ने जब कार के ड्राइवर से पूछताछ की तब उसने बताया कि इस धंधे में वह नया है। उसे एक फोन नंबर दिया गया था। कहा गया था कि पटना पहुंचने पर इस नंबर पर फोन कर लेना। वो बता देगा कि कहां माल पहुंचाना है। गिरफ्तार ड्राइवर की निशानदेही पर अन्य शराब तस्करों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। कई इलाकों में छापेमारी भी की जा रही है।