ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

पत्नी ने धो दिया था हसबैंड का फेवरेट स्वेटर, नाराज पति ने अपने ही घर को लगाई आग

PATNA: पटना में एक पति-पत्नी के बीच ऐसा विवाद हुआ कि गुस्साए पति ने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। मोहल्ले के लोगों द्वारा जानकारी दिए ज

पत्नी ने धो दिया था हसबैंड का फेवरेट स्वेटर, नाराज पति ने अपने ही घर को लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में एक पति-पत्नी के बीच ऐसा विवाद हुआ कि गुस्साए पति ने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। मोहल्ले के लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा तफरी मची रही। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पीरमुहानी इलाके की है।


दरअसल, पीरमुहानी इलाके में किराए के कमरे में रहने वाले अमित और उसकी पत्नी बबली के बीच बुधवार की दोपहर छोटी सी बात को लेकर भारी विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बबली देवी ने अपने पति अमित का स्वेटर धोने के लिए उसे पानी में डाल दिया था। इसी बीच अमित ने स्टेवर के बारे में पत्नी से पूछा। बबली ने बताया कि उसने स्वेटर को धोने के लिए पानी में डाल दिया है।फेवरेट स्वेटर को पानी में डालने की बात सुनते ही अमित का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। 


पहले तो उसने पत्नी को जमकर फटकार लगाई इसके बाद कमरे में रखे अन्य कपड़ों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। उसी मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाने की पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि अमित दिमागी रूप से कमजोर है।

टैग्स