ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

Patna Police News: पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की अनुशंसा पर आईजी सेंट्रल ने इनाम की मंजूरी दी। पुलिस ने आम लोगों से इन अपराधियों की सूचना देने की अपील की है

Patna Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Police News: पटना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 29 वांछित अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की अनुशंसा पर सेंट्रल रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने बुधवार को इनाम की स्वीकृति प्रदान की।



पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करने या उनकी सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इनाम घोषित किए गए अपराधियों में पटना के पंचमहला निवासी कुख्यात अपराधी सोनू कुमार उर्फ सोनू सिंह भी शामिल हैं, जिन पर मोकामा हाथीदह रेल थाना सहित 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।



पुलिस का कहना है कि इनाम घोषित किए गए कई आरोपी बिहार के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं, लेकिन पटना जिले में हुई गंभीर आपराधिक घटनाओं में वांछित हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं। आईजी सेंट्रल जितेंद्र राणा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।




इन 29 अपराधियों पर घोषित हुआ 25-25 हजार रुपये का इनाम

विशाल पासवान (वैशाली) – रामकृष्णानगर थाना केस

धीरज कुमार (बोधगया, गया) – रामकृष्णानगर थाना केस

मुशीर अहमद (सिवान) – कोतवाली थाना व अन्य 8 मामले

सुदामा सिंह (रुकनपुरा, पटना) – कोतवाली थाना व अन्य 5 मामले

प्रियदर्शी यादव उर्फ दर्शन यादव (समस्तीपुर) – गर्दनीबाग थाना केस

अमर प्रसाद सोनी (मसौढ़ी, पटना) – गर्दनीबाग थाना केस

शिवा डोम (आलमगंज, पटना) – गर्दनीबाग थाना केस

राहुल कुमार उर्फ राहुल यादव (कटिहार) – गर्दनीबाग थाना केस

मो. तौफिक (पीरबहोर, पटना) – पीरबहोर थाना केस

मो. हुसैन (सब्जीबाग, पटना) – पीरबहोर थाना केस

चंदन कुमार उर्फ बंटी (औरंगाबाद) – पीरबहोर थाना केस

साधु यादव उर्फ शंकर (पीरबहोर, पटना) – पीरबहोर थाना केस

कृष्णा सहनी उर्फ भगेलू (आरा, भोजपुर) – सचिवालय थाना केस

सेखु खान (खाजेकला, पटना) – दीघा थाना केस

मो. पप्पू खान उर्फ मो. जावेद खान (खाजेकला, पटना) – दीघा थाना केस

ठेकेदार विश्वनाथ सिंह (वैशाली) – राजीवनगर थाना केस

बजरंगी उर्फ शिवशंकर (हिलसा, नालंदा) – हवाई अड्डा थाना केस

रविशंकर कुमार (आलमगंज, पटना) – हवाई अड्डा थाना केस

गोरख सिंह (सारण) – पाटलिपुत्र थाना केस

विशाल कुमार सिंह (गर्दनीबाग, पटना) – पाटलिपुत्र थाना केस

समीर कुमार उर्फ कर्ण उर्फ आदि (समस्तीपुर) – पाटलिपुत्र थाना केस

सोनू कुमार (मेहदीगंज, पटना) – पाटलिपुत्र थाना केस

राजू उर्फ समीर सिंह उर्फ अजय सिंह (जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल) – गांधी मैदान थाना केस

बिट्टू कुमार उर्फ रौनक (गांधी मैदान, पटना) – गांधी मैदान थाना केस

सोनू कुमार उर्फ सोनू सिंह (पंचमहला, पटना) – मोकामा हाथीदह रेल थाना व अन्य 22 मामले

सौरभ कुमार (पंचमहला, पटना) – बाढ़ थाना केस

अमित कुमार (फुलवारीशरीफ, पटना) – कदमकुआं थाना केस

रवि कुमार उर्फ रवि यादव (वैशाली) – कदमकुआं थाना केस

पुष्कर आनंद झा (भूतनाथ रोड, पटना) – कदमकुआं थाना केस

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता