ब्रेकिंग
नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद

बिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

बिहार सरकार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 2025-26 से 2029-30 तक सरकारी भवनों पर 500 मेगावाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाने की मंजूरी दी है। परियोजना RESCO मॉडल के तहत लागू होगी और विभाग PPA के माध्यम से सौर ऊर्जा खरीदेंगे।

बिहार न्यूज
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंत्रिपरिषद ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक सरकारी और सरकार के अधीन भवनों की छतों पर कुल 500 मेगावाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


यह परियोजना रिन्यूएबल एनर्जी सर्विसेज कंपनी (RESCO) मॉडल के तहत लागू की जाएगी। इसके तहत निजी डेवलपर सोलर प्लांट स्थापित करेंगे, जबकि संबंधित सरकारी विभाग उनसे उत्पादित बिजली की खरीद पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) के माध्यम से करेंगे।


सरकार का मानना है कि इस पहल से स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, सरकारी भवनों की बिजली लागत में कमी आएगी तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के उद्देश्यों को गति मिलेगी। साथ ही, राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को भी मजबूती मिलेगी।

बिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

टैग्स