ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

जहानाबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल: आधा दर्जन इंस्पेक्टर और दो दारोगा का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखिये पूरी लिस्ट..

जहानाबाद के एसपी कोटा किरण कुमार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आधा दर्जन इंस्पेक्टर और दो दारोगा का तबादला किया है। कई थाना प्रभारियों और सर्किल इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने आधा दर्जन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों एवं दो दरोगा का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में कई थाना प्रभारियों के साथ-साथ सर्किल इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।


जारी आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार को शकूराबाद थाना अध्यक्ष, अजीत कुमार को यातायात थाना प्रभारी, सर्व नारायण को परसबीघा थाना अध्यक्ष, तथा अनामिका कुमारी को महिला थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं योगेश चंद्र को मखदुमपुर सर्किल इंस्पेक्टर एवं आलोक कुमार को सदर सर्किल इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


एसपी कोटा किरण कुमार का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना तथा आम जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई तैनाती के बाद पुलिस कार्यप्रणाली में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।

जहानाबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल: आधा दर्जन इंस्पेक्टर और दो दारोगा का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखिये पूरी लिस्ट..

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता