ब्रेकिंग
Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका

Delhi Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में भारी बारिश के बीच एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

Delhi Building Collapse
दिल्ली में बड़ा हादसा
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi Building Collapse: दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रोहिणी इलाके में बड़ा हादसा हो गया। रोहिणी सेक्टर-16 में एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि बचाव दल ने अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस को शाम करीब 4:20 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर भेजी गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।



स्थानीय लोगों ने भी हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य में सहयोग किया और पुलिस व जिला प्रशासन को सूचना दी। फिलहाल मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। आशंका है कि अभी भी कई लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने के लिए आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। 



पुलिस, दमकल कर्मी और राहत दल स्थानीय लोगों की मदद से सावधानीपूर्वक मलबा हटाकर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता