Hindi News / news / पटना में युवक को घर में घुसकर मारी बैक टू बैक गोली, सकते...

पटना में युवक को घर में घुसकर मारी बैक टू बैक गोली, सकते में पुलिस

1st Bihar Published by: Sumit Kumar Updated Feb 19, 2020, 10:14:49 AM

पटना में युवक को घर में घुसकर मारी बैक टू बैक गोली, सकते में पुलिस

- फ़ोटो

PATNA :  बड़ी खबर पटना के नौबतपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. 

घटना पटना के नौबतपुर के छोटकी टेंगरैला गांव की है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान रूपेश कुमार के रुप में की गई है. 

बताया जाता है कि रुपेश भी अपराधी प्रवृति का था. हत्या के आरोप में वह जेल जा चुका था. हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.