ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक: मीटिंग में सभी नेताओं ने अपनी बात रखी, राष्ट्रीय संयोजक बनाए जा सकते हैं नीतीश!

PATNA: पटना में मुख्यमंत्री आवास में विपक्षी दलों की अहम बैठक जारी है। बैठक में सभी दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एक साथ ल

पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक: मीटिंग में सभी नेताओं ने अपनी बात रखी, राष्ट्रीय संयोजक बनाए जा सकते हैं नीतीश!
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में मुख्यमंत्री आवास में विपक्षी दलों की अहम बैठक जारी है। बैठक में सभी दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एक साथ लेकर चलने की जिम्मेवारी नीतीश कुमार को दिए जाने की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि नीतीश को राष्ट्रीय संयोजक बनाया जा सकता है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। नीतीश के पहल पर धूर विरोधी भी बीजेपी से लड़ने के लिए एक साथ आने को तैयार हुए हैं। बैठक में क्या कुछ निर्णय होता है ये तो बैठक के बाद ही पता चल सकेगा लेकिन बैठक में इस बात की चर्चा हो रही है कि नीतीश को विपक्षी दलों का राष्ट्रीय संयोजक बनाया जा सकता है।


विपक्षी एकजुटता बैठक में सभी नेताओं ने अपनी बात रखी हैं। सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने दिल्ली अध्यादेश पर सबका साथ मांगा है। उद्धव ठाकरे समेत कई अन्य नेताओं कांग्रेस से दिल्ली अध्यादेश पर समर्थन देने की अपील की है। उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल को असहज किया और धारा 370 पर उनका स्टैंड साफ नहीं रहने की याद दिलायी। 


वहीं इस बैठक में कामन मिनिमम प्रोग्राम बनाने की चर्चा हुई है। सभी दल बीजेपी को 2024 रोकने के लिए सहमत हैं। विपक्षी गठबंधन के लिए किसी को संयोजक बनाने की आवश्यकता जतायी गई है। जिसके लिए नीतीश कुमार के नाम की चर्चा है।