ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

पटना में सुबह-सवेरे बस कंडक्टर की हत्या, अपराधियों ने सरेआम चाकू से गोदा

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां सुबह-सुबह बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शख्श की चाकू मारकर हत्या कर दी है. घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित मीठापुर बस स्टैंड

पटना में सुबह-सवेरे बस कंडक्टर की हत्या, अपराधियों ने सरेआम चाकू से गोदा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां सुबह-सुबह बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शख्श की चाकू मारकर हत्या कर दी है. घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित मीठापुर बस स्टैंड की है. अपराधियों ने जिस शख्स की हत्या की है वह बस कंडक्टर बताया जा रहा है.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुबह-सवेरे कुछ अपराधियों ने मीठापुर बस स्टैंड में बस कंडक्टर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने भागने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. इधर, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीँ, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. 

टैग्स