Hindi News / news / पटना में स्टूडेंट का मर्डर, दौड़ा-दौड़ा कर चाकुओं से गोद डाला

पटना में स्टूडेंट का मर्डर, दौड़ा-दौड़ा कर चाकुओं से गोद डाला

1st Bihar Published by: Updated Oct 05, 2020, 7:37:05 AM

पटना में स्टूडेंट का मर्डर, दौड़ा-दौड़ा कर चाकुओं से गोद डाला

- फ़ोटो

PATNA : राजधानि पटना में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है, अपराधी बेखौफ होकर बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना के बाढ़ थाना इलाके के  ढेलवागोसाईं चौक की है, जहां अपराधियों ने बीए के स्टूडेंट की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी.

मृतक की पहचान मोकामा थाने के शिवनार गांव के रहने वाले 20 साल के पुनीत कुमार के रुप में हुई है. घटना के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि अपराधी तब तक छात्र पर वार करते रहे जब तक उसकी जान न निकल गई. अपराधियों ने छात्र का पेट भी फाड़ दिया. मर्डर करने के बाद अपराधी चाकू हाथ में लहराते हुए फरार हो गए.  

बताया जा रहा है कि पुरानी विवाद को लेकर इस मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. छात्र को पहले भी मारने की धमकी दी गई थी और उसके एक भाई की साल 2016 में हत्या कर दी गई थी. मामले की जानकाकी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है.