ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में सात बच्चों समेत 12 लोग झुलसे

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक शादी समारोह वाले घर में सिलेन्डर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में सात बच्चों समेत 12 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी एक ही परिवार के बताए

पटना में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में सात बच्चों समेत 12 लोग झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक शादी समारोह वाले घर में सिलेन्डर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में सात बच्चों समेत 12 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया है।


दरअसल, फतुहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में नवल महतो के घर में तीन दिन पहले ही शादी हुई थी। नाते रिश्तेदारों के घर में जुटने के कारण उत्सव का माहौल था। मंगलवार को चौठारी की रस्म होनी थी, सभी तैयरियां कर ली गई थी और रिश्तेदार भी पहुंचने वाले थे। इसी दौरान मंगलवार की शाम खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में रिसाव हो गया।


जबतक उसे रिसाव को बंद किया जाता तबकर सिलेंडर में आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान सिलेंडर फट गया और जोरदार धमाके के साथ आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक 12 लोग झुलस गए। आनन फानन में सभी को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। झुलसे लोगों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।