Hindi News / news / पटना में गार्ड की मौत, जहां काम करता था, उसी कैम्पस में पिकअप...

पटना में गार्ड की मौत, जहां काम करता था, उसी कैम्पस में पिकअप ने कुचला

1st Bihar Published by: Badal Updated Dec 05, 2020, 9:12:17 PM

पटना में गार्ड की मौत, जहां काम करता था, उसी कैम्पस में पिकअप ने कुचला

- फ़ोटो

PATNA :  राजधानी के पटना सिटी इलाके में एक गार्ड की मौत हो गई. प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड जिस गोदाम में काम करता था, उसी गोदाम में पिकअप से कुचलने के बाद उसकी मौत हो गई. गार्ड की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


मामला पटना सिटी के नदी थाना इलाके की है, जहां सबलपुर स्थित गोदरेज कंपन्नी के गोदाम में गार्ड की पिकअप से कुचलने के कारण मौत हो गई. मृतक की पहचान नालंदा के रहने वाले सुनील सिंह के रूप में की गई है, जो एक निजी गार्ड के रूप में गोदरेज कम्पनी के गोदाम में काम करता था.


जानकारी के अनुसार गोदाम में पिकप ड्राइवर गाड़ी को स्टार्ट कर काफी तेज गति में आगे बढ़ा दिया. जिसकी चपेट में गार्ड सुनील सिंह आ गया  जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया. तत्काल उसे इलाज़ के लिए सबलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही गार्ड ने दम तोड़ दिया. हालांकि हादसे के बाद से पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. फिलहाल मृतक के परिजन ने मामले की प्राथमिकी का आवेदन थाना को दिया है.