Hindi News / news / पटना में सड़क दुर्घटना के बाद भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को...

पटना में सड़क दुर्घटना के बाद भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को फूंका

1st Bihar Published by: Badal Updated Jul 18, 2021, 8:26:43 AM

पटना में सड़क दुर्घटना के बाद भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को फूंका

- फ़ोटो

PATNA : पटना में सड़क दुर्घटना के बाद बीती रात भारी बवाल देखने को मिला है। पटना सिटी के गोपालपुर थाना इलाके में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। घटना बैरिया इलाके की है जहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार युवकों को टक्कर मार दी एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 


सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और ट्रक में आग लगा दी। सड़क पर ट्रक धू-धू कर जलने लगा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन लोगों का गुस्सा भड़का हुआ था। 


सड़क हादसे में जिस युवक की मौत हुई है वह गौरीचक का रहने वाला था। विभूति कुमार की मौत के बाद उसके परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं जबकि घटना में घायल दो युवकों का इलाज अभी चल रहा है। बैरिया इलाके में इस पूरे बवाल के कारण काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।