ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

पटना में प्रेस का स्टिकर लगाकर शराब की तस्करी, पुलिस ने 4 गाड़ियां पकड़ीं, धंधेबाज फरार

PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. शराब तस्कर और डिलीवरी ब्‍वॉय एक से बढ़कर एक तरकीब निकाल रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पट

पटना में प्रेस का स्टिकर लगाकर शराब की तस्करी, पुलिस ने 4 गाड़ियां पकड़ीं, धंधेबाज फरार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. शराब तस्कर और डिलीवरी ब्‍वॉय एक से बढ़कर एक तरकीब निकाल रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां प्रेस का स्टिकर लगाकर शराब की तस्करी की जा रही थी. हालांकि धंधेबाज मौके पर फायदा उठाकर भागने में कामने रहे. 


दरअसल, गोपालपुर पुलिस ने भोगीपुर गांव के एकतापुरम अपार्टमेंट की ओर जाने वाली सड़क के निकट शराब की बड़ी खेप को पकड़ा. शराब की बड़ी खेप को एक मिनी ट्रक से उतारा कर कार में रखा जा रहा था. एक कार में प्रेस का स्टिकर भी लगा हुआ था. पुलिस की भनक मिलते ही शराब को छोड़ कर धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने वाहनों से तलाशी के क्रम में 502 लीटर अंग्रेजी यानी 56 कार्टून शराब की बरामदगी की. 


शराब तस्कर एक मिनी ट्रक से दो नैनो कार और एक फिएट कार में उतार कर शराब रख रहे थे. तभी पुलिस को सूचना मिली कि भोगीपुर गांव में शराब की एक बड़ी खेप उतर रही है. पुलिस तुरंत पहुंची और तब तक अंधेरे का लाभ उठाते हुए धंधेबाज फरार हो गए. पुलिस ने एक मिनी ट्रक, दो नैनो कार, एक फिएट कार को बरामद किया है. एक नैनो कार में प्रेस का स्टिकर लगा हुआ था. 


बता दें कि मिनी ट्रक का नंबर झारखंड से रजिस्टर्ड है. आशंका है कि शराब की यह बड़ी खेप झारखंड से आई होगी. पुलिस सारे वाहनों के नंबरों की जांच कर रही है. थानेदार अभिषेक रंजन ने कहा कि पुलिस धंधेबाजों की गिरफ्तारी करने के लिए जुटी है. 

टैग्स