Hindi News / news / पटना : गर्लफ्रेंड के साथ रहने के लिए NMCH के डॉक्टर ने पत्नी...

पटना : गर्लफ्रेंड के साथ रहने के लिए NMCH के डॉक्टर ने पत्नी को घर से निकाला, पुलिस ने किया अरेस्ट

1st Bihar Published by: Updated Oct 05, 2020, 7:58:10 AM

पटना : गर्लफ्रेंड के साथ रहने के लिए NMCH के डॉक्टर ने पत्नी को घर से निकाला, पुलिस ने किया अरेस्ट

- फ़ोटो

PATNA : गर्लफ्रेंड के चक्कर में पत्नी को प्रताड़ित करने वाले डॉक्टर को महिला थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. डॉक्टर पर उसकी पत्नी ने अवैध संबंध और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराई थी, जिसके बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

दरसल एनएमसीएच के डॉक्टर आशीष जायसवाल की  पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया और खुद एक फ्लैट में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा. जिसके बाद महिला ने अगस्त में ही महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद डॉक्टर को बुला कर काउंसिलिंग की गई और फिर पति-पत्नी साथ रहने लगे. 

लेकिन कुछ दिन बाद ही दोबारा डॉक्टर अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा और पत्नी और 3 साल के बच्चे  को मारपीट कर घर से निकाल दिया. जिसके बाद 3 सितंबर को पत्नी ने पुलिस में केस दर्ज कराया. पीड़िता ने अपने आवेदन में अपने ससुर, सास, देवर और ननद सहित आठ लोगों पर आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि शादी के एक साल बाद सभी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. ससुराल वाले मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे. इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है.