ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

पटना : बॉयफ्रेंड को बंधक बना गर्लफ्रेंड से दुष्कर्म, पुलिसवाला बता अपराधियों ने बनाया शिकार

PATNA : राजधानी पटना से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। 13 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को तब अंजाम दिया गया जब वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी। पीड़िता ने जो शिकायत क

पटना : बॉयफ्रेंड को बंधक बना गर्लफ्रेंड से दुष्कर्म, पुलिसवाला बता अपराधियों ने बनाया शिकार
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। 13 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को तब अंजाम दिया गया जब वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी। पीड़िता ने जो शिकायत की  है उसके मुताबिक के खुद को पुलिस वाला बताकर चार युवकों ने उसे डराया धमकाया और उसके बाद प्रेमी को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना फुलवारी शरीफ थाना इलाके की है। 


पीड़िता के मुताबिक बुधवार की शाम वह अपने प्रेमी के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग वहां पहुंच गए। चारों युवकों ने पहले पीड़िता और उसके प्रेमी की तस्वीर मोबाइल में खींची और फिर खुद को पुलिस वाला बताते हुए उन दोनों को फटकार लगाने लगे। इन चारों युवकों ने दोनों को थाने ले जाने की धमकी दी। बाद में इन युवकों ने पीड़िता के साथ से छेड़खानी शुरू कर दी जब प्रेमी ने विरोध किया तो उसे बंधक बना दिया गया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद एक युवक ने उसके साथ पास की झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया हालांकि बाद में पीड़िता के पिता ने 4 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।


पीड़िता के पिता की शिकायत पर प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थानेदार रफीकुर रहमान के मुताबिक इस मामले में किसी पक्ष ने अब तक के लिखित आवेदन नहीं दिया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।