ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

पटना में पुलिस का ही कार्बाइन और 60 गोली ले भागे अपराधी: बाद में खुद सड़क किनारे फेंक दिया

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों ने पुलिस के हथियार पर ही हाथ साफ कर दिया. अपराधियों ने पहले 60 गोलियों के साथ पुलिसकर्मी की कार्बाइन चुरा ली. फिर कुछ देर बाद उसे सड़क किनार

पटना में पुलिस का ही कार्बाइन और 60 गोली ले भागे अपराधी: बाद में खुद सड़क किनारे फेंक दिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  राजधानी पटना में अपराधियों ने पुलिस के हथियार पर ही हाथ साफ कर दिया. अपराधियों ने पहले 60 गोलियों के साथ पुलिसकर्मी की कार्बाइन चुरा ली. फिर कुछ देर बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया. अब पुलिस कह रही है कि हमारी चुस्ती के कारण अपराधी हथियार फेंक कर भाग गये. 


पटना में दिनदहाड़े हुआ वाकया

ये वाकया राजधानी में दिन दहाड़े हुआ. दानापुर के एक निजी स्कूल संचालक के बॉडीगार्ड की कार्बाइन चोरी हो गयी. वाकया पटना के रूपसपुर इलाके में हुआ. निजी स्कूल संचालक के पुलिस बॉडीगार्ड दिलीप कुमार ने बताया कि वह मार्केटिंग के लिए रूपसपुर इलाके में गया हुआ था. वह दुकान से सामान खरीदने गया और कार्बाइन को गाडी में ही छोड़ दिया था. सिपाही के मुताबिक वह खरीददारी करने में लगा था और इसी बीच चोरों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर हथियार निकाल लिया. चोरों ने गाडी से कार्बाइन के साथ साथ 60 गोलियां भी चुरा ली. 


कुछ देर बाद खुद फेंक दिया हथियार 

वैसे सिपाही का कार्बाइन लेकर अपराधियों ने कुछ देर बाद सगुना मोड़ के पास कार्बाइन और गोलियों को खुद फेंक दिया. सिपाही दिलीप कुमार का कहना है कि हथियार चोरी करने के बाद अपराधी सगुना मोड़ की तरफ भाग निकले. उसने शोर मचाया और इसकी सूचना दानापुर थाने को दी. सिपाही का हथियार चोरी होने की खबर मिलने के बाद दानापुर थाने ने सगुना मोड़ पर तैनात पुलिसकर्मियों को गाडियों की चेकिंग करने का निर्देश दिया. पुलिस कह रही है कि उसकी जांच से डर कर ही चोरों ने कार्बाइन और गोलियों को सड़क किनारे फेंक दिया और भाग निकले. 


दानापुर के एएसपी इमरान मसूद ने मीडिया को बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. सिपाही दिलीप कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. मामले की गहन छानबीन की जा रही है.