ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

पटना में फोटो सेशन चल रहा है: विपक्षी एकता की बैठक पर शाह का तीखा तंज, बोले- कितना भी हाथ मिला लो दिल नहीं मिलेंगे

J&K: पटना में चल रही विपक्षी दलों की बैठक को लेकर बीजेपी के नेता हमलावर बने हुए हैं और पूछ रहे हैं कि नीतीश की बारात का दूल्हा कौन है? इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री ने इस बै

पटना में फोटो सेशन चल रहा है: विपक्षी एकता की बैठक पर शाह का तीखा तंज, बोले- कितना भी हाथ मिला लो दिल नहीं मिलेंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

J&K: पटना में चल रही विपक्षी दलों की बैठक को लेकर बीजेपी के नेता हमलावर बने हुए हैं और पूछ रहे हैं कि नीतीश की बारात का दूल्हा कौन है? इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री ने इस बैठक पर तीखा तंज किया है। शाह ने कहा कि पटना में फोटो सेशल चल रहा है लेकिन विपक्ष के लोग कितना भी हाथ मिला लें एक साथ कभी नहीं आ सकते हैं। कुछ भी कर लें लेकिन 2024 में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है।


दरअसल, जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों की बैठक पर तंज किया। उन्होंने कहा कि पटना में आज फोटो सेशन चल रहा है। विपक्ष के सभी नेता एक मंच पर आ रहे हैं और संदेश देना चाहते हैं कि भाजपा और मोदी को चुनौती देंगे लेकिन विपक्ष के नेता कितने भी हाथ मिला लें एक साथ नहीं आ सकते हैं। किसी तरह अगर साथ आ भी गए तो 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ जीत तय है।


बता दें कि पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में करीब 15 दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, आरजेडी से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव, कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, संजय राउत, आदित्य ठाकरे शामिल हैं।


इसके साथ ही एनसीपी से शरद पवार, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्डा,टीएमसी से ममता बनर्जी, माकपा से सीताराम येचुरी, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारुख अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से महबूबा मुफ्ती, भाकपा से डी राजा, भाकपा माले से दीपंकर भट्टाचार्य, JMM से हेमंत सोरेन, DMK से एम के स्टालिन भी बैठक में मौजूद हैं।