ब्रेकिंग
पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाबपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब

पटना में गोदाम का शटर तोड़कर चोरी, 6 लाख का रिफाइंड तेल लेकर भागे चोर

PATNA : इस वक़्त की ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां चोरों ने गोदाम का शटर तोड़कर लगभग 6 लाख के सामान पर हाथ साफ़ किया है. घटना फतुहां थाना क्षेत्र के सोनारू इलाके की बताई

पटना में गोदाम का शटर तोड़कर चोरी, 6 लाख का रिफाइंड तेल लेकर भागे चोर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां चोरों ने गोदाम का शटर तोड़कर लगभग 6 लाख के सामान पर हाथ साफ़ किया है. घटना फतुहां थाना क्षेत्र के सोनारू इलाके की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार चोर गोदाम का शटर तोड़कर 6 लाख का नामचीन ब्रांड का रिफाइंड तेल और सूखा दूध की चोरी कर एक पिकअप वैन में लादकर फरार हो गए. आज जब व्यापारी सामान लेने गोदाम पहुंचे तो शटर टूटा देखकर हैरान रह गए. स्थानीय लोगों ने मैनेजर और पुलिस को सूचना दी.


पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मेनेजर ने बताया कि कुल 395 कार्टून रिफाइंड तेल और चार कार्टून सूखा दूध पर चोरों ने हाथ साफ़ किया है जिसकी कीमत लगभग 6 लाख पांच हजार रुपये बताई जा रही है. वहीं पुलिस को गोदाम के आगे पिकअप वैन के चक्के का निशान भी मिला है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता