Hindi News / news / पटना में दिनदहाड़े हथियार के बल पर गैस एजेंसी से लूट, विरोध करने...

पटना में दिनदहाड़े हथियार के बल पर गैस एजेंसी से लूट, विरोध करने पर कर्मियों को पीटा

1st Bihar Published by: SUMITKUMAR Updated Jan 18, 2020, 1:08:20 PM

पटना में दिनदहाड़े हथियार के बल पर गैस एजेंसी से लूट, विरोध करने पर कर्मियों को पीटा

- फ़ोटो

PATNA :  बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां पटना से सटे बिहटा में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. 

खबर के मुताबिक शनिवार को नकाबपोश अपराधियों ने विमल कमल भारत गैस एजेंसी पर धावा बोल दिया और हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये लिए. लूट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मियो के साथ मारपीट भी की.

बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में अपराधी आए और हथियार के बल पर सभी को कब्जे में ले लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.