ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना में ED की बड़ी रेड, एडवरटाइजर ओपी तिवारी के ठिकानों पर हुई छापेमारी; फ्लैट में कई घंटे चली तलाशी

PATNA : ईडी की विशेष टीम ने पटना नगर निगम में हुए होर्डिंग घोटाला मामले में निगम के एडवरटाइजर ओम प्रकाश तिवारी के ठिकाने पर सघन छापेमारी की। इनके पटना के कदमकुआं इलाके में लोहानीपु

पटना में ED की बड़ी रेड, एडवरटाइजर ओपी तिवारी के ठिकानों पर हुई छापेमारी; फ्लैट में कई घंटे चली तलाशी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : ईडी की विशेष टीम ने पटना नगर निगम में हुए होर्डिंग घोटाला मामले में निगम के एडवरटाइजर ओम प्रकाश तिवारी के ठिकाने पर सघन छापेमारी की। इनके पटना के कदमकुआं इलाके में लोहानीपुर स्थित विन्ध्यवासिनी अपार्टमेंट में मौजूद उनके फ्लैट में कई घंटों तक तलाशी ली। इस दौरान कुछ अहम कागजात समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। फिलहाल इसकी जांच चल रही है और इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि इसमें क्या बरामदगी हुई है। 


वहीं, ओम प्रकाश तिवारी की निजी कंपनी अस्तित्वा एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से निगम में होर्डिंग और बस स्टॉप के रखरखाव के साथ ही इन पर विज्ञापन देने में धांधली बरतने की बात सामने आई थी। पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में कुछ वर्ष पहले हुई निगम की एक बैठक में शहर के होर्डिंग एवं बस स्टॉप आवंटन में व्यापक स्तर पर धांधली की बात सामने आई थी। इसे मामले को लेकर मेयर ने मामला दर्ज कराया था। इसकी जांच निगरानी के पास भी गई थी। इसके आधार पर ईडी ने अपने यहां मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 


उधर, छापेमारी में क्या बरामदगी हुई इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसी क्रम में ओम प्रकाश तिवारी के ठिकाने पर छापेमारी की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार, ओम प्रकाश तिवारी बिहार क्रिकेट के प्रीमियर लीग के सचिव भी रहे हैं। हालांकि बाद में वे इस पद से हट गए। नगर निगम के एडवरटाइजर ओम प्रकाश तिवारी के ठिकाने पर ईडी की टीम ने कई घंटों तक तलाशी ली। तिवारी पर होर्डिंग, बस स्टॉप के रखरखाव के साथ विज्ञापन देने में धांधली के आरोप हैं