ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

PATNA में चोरों का आतंक जारी: मुंडन संस्कार में गया था पूरा परिवार इधर हो गयी लाखों की चोरी

PATNA: बिहार में चोरी की घटनाएं इन दिनों काफी बढ़ गयी है। बंद घर को चोर अपना निशाना बना रहे हैं। इस बार बदमाशों ने पटना के बाढ़ अनुमंडल के वार्ड 17 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराय

PATNA में चोरों का आतंक जारी: मुंडन संस्कार में गया था पूरा परिवार इधर हो गयी लाखों की चोरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में चोरी की घटनाएं इन दिनों काफी बढ़ गयी है। बंद घर को चोर अपना निशाना बना रहे हैं। इस बार बदमाशों ने पटना के बाढ़ अनुमंडल के वार्ड 17 में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां सीएसपी कर्मचारी के घर से करीब 13 लाख की चोरी कर ली। 


मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने 10 लाख का गहना और करीब 3 लाख कैश की चोरी कर ली। घटना बाढ के 17 नंबर वार्ड की है जहां चोरी की भीषण घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि परिवार के सभी सदस्य मुंडन संस्कार में गये हुए थे। 7 दिसंबर को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गयी है। इस बात की सूचना मिलते ही सीएसपी कर्मचारी परिवार के साथ घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा हुआ है। गोदरेज आलमीरा से पूरा सामान गायब है। 


पीड़ित परिवार ने बताया कि गोदरेज में 2 लाख 90 हजार कैश रखा हुआ था और 10 लाख का गहना था जिसे बदमाशों ने चोरी कर ली। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले लेकिन जाते समय एक ने अपना चप्पल वही छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। भीषण चोरी की घटना से पूरा परिवार सदमें में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।