Hindi News / news / बिहार: जन्मदिन पार्टी में 4 डांसरों के साथ रेप की कोशिश, शराब के...

बिहार: जन्मदिन पार्टी में 4 डांसरों के साथ रेप की कोशिश, शराब के नशे में उप प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Dec 06, 2020, 8:20:34 AM

बिहार: जन्मदिन पार्टी में 4 डांसरों के साथ रेप की कोशिश, शराब के नशे में उप प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA: जन्मदिन की पार्टी में चार बार बालाओं को डांस करने के लिए बुलाया गया था. पार्टी खत्म होने के बाद सुनसान एक घर में चारों डांसरों को लेकर उप प्रमुख समेत पांच युवक ले गए. वहां पर पहले शराब पीने के दौरान जबरन डांस कराने लगे, फिर डांसरों के साथ रेप की कोशिश करने लगे. यह घटना पटना के गौरीचक का है.

फतुहा उप प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जबरन डांसरों को हथियार के बल पर सुनसान कमरे में ले गए. जबरन रेप करने की कोशिश करने लगे. जब चारों ने विरोध की तो पिटाई भी कर दी. सभी डांसर कोलकाता की रहने वाली है. किसी तरह से डांसरों ने इसकी खबर पुलिस दी. जिसके बाद पुलिस ने घर को घेर लिया. इस दौरान फतुहा उप प्रमुख समेत पांच भागने लगे. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. 


पुलिस को देख युवकों युवकों ने की फायरिंग

जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो पुलिस को देख युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने चारों तरफ से मकान को घेर लिया. इसमें फतुहा प्रखंड के उपप्रमुख रजनीश समेत पांच को गिरफ्तार किया. इनलोगों के पास से दो पिस्टल, कारतूस के साथ शराब की बोतलें बरामद हुई है. पुलिस ने चारों डांसरों को मुक्त कराकर थाना लेकर आई. वही, ग्रामीणों का कहना है कि उप प्रमुख जमीन खरीद का काम करता है. वह प्राइवेट पार्टी में डांसरों को बुलाकर डांस करता रहता है. पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है.