ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पटना में बाइकर्स गैंग के सरगना के जन्मदिन पार्टी में जमकर हुई फायरिंग, शराब के नशे में 12 गिरफ्तार

PATNA: राजधानी पटना में बाइकर्स गैंग ने एक बार फिर कानून की धज्जियां उड़ा दी. अपने सरगना के जन्मदिन पार्टी में पहले तो जमकर शराब पी. फिर फायरिंग करने लगे. बताया जा रहा है कि पांच म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बाइकर्स गैंग ने एक बार फिर कानून की धज्जियां उड़ा दी. अपने सरगना के जन्मदिन पार्टी में पहले तो जमकर शराब पी. फिर फायरिंग करने लगे. बताया जा रहा है कि पांच मिनट में कई फायरिंग के बाद आसपास के लोग डर गए. यह घटना कदम कुआं थाना क्षेत्र के नया टोला इलाके की है. 

पुलिस ने 12 को किया गिरफ्तार

घटना  के बारे में बताया जा रहा है कि बाइकर्स गैंग के सरगना अंकित सिन्हा और शेरा का जन्मदिन पार्टी था. इस दौरान ही कई बाइकर्स गैंग के सदस्य जुटे हुए थे. जमकर शराब पीने के बाद फायरिंग करने लगे. इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस पहुंची और 12 को गिरफ्तार कर लिया. 

कई हथियार बरामद

पुलिस ने छापेमारी कर 12 को गिरफ्तार किया है. इनलोगों के पास से चार पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है.  कदमकुआं थानेदार ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई युवक नशे में चूर थे. सभी से पूछताछ की जा रही है. इनलोगों के बारे में पड़ोसियों ने सूचना दी थी कि शराब पीकर सभी फायरिंग कर रहे हैं. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है.  फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा है. बता दें कि इससे पहले भी पटना में बाइकर्स गैंग आतंक मचाते रहते है.

टैग्स