ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

पटना में बीच सड़क पर कर रहे थे शराब पार्टी, 7 लोगों को पुलिस ने दबोचा

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पटना के योगीपुर इलाके का है जहां बीच सड़क पर शराब पार्टी कर रहे चार लोगों को पु

पटना में बीच सड़क पर कर रहे थे शराब पार्टी, 7 लोगों को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पटना के योगीपुर इलाके का है जहां बीच सड़क पर शराब पार्टी कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही 90 फीट इलाके में भी शराब पार्टी करते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पटना में शराब पार्टी करते कुल 7 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 


योगीपुर से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारों दोस्त बीच सड़क पर शराब पार्टी कर रहे थे। जिन्हें शराबबंदी का मजाक उड़ाना काफी महंगा पड़ा। जैसे ही इसकी जानकारी पत्रकार नगर थाने को हुई पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए चारों दोस्तों को धर दबोचा। 


पत्रकार नगर थाने के थानेदार मनोरंजन भारती ने बताया कि जिन लोगों को शराब पीते पकड़ा गया है उनमें मनोज कुमार, बुलबुल कुमार, अमरजीत कुमार और सनोज कुमार शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार थाना लाया गया है। सभी की मेडिकल जांच करायी गयी है। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। 


गिरफ्तार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावे पुलिस ने 90 फीट इलाके में भी छापेमारी की। वहां भी शराब पार्टी चल रही थी। पुलिस ने 90 फीट से भी तीन लोगों को पकड़ा है जिसमें मनोज कुमार, संतोष और ललन यादव शामिल है। फिलहाल सभी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।