राजधानी पटना में बेखौफ हुए बदमाश, हथियार दिखाकर फाइनेंस कर्मी से लूट लिए लाखों रुपए

1st Bihar Published by: Updated Aug 05, 2022, 7:58:11 PM

राजधानी पटना में बेखौफ हुए बदमाश, हथियार दिखाकर फाइनेंस कर्मी से लूट लिए लाखों रुपए

- फ़ोटो

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव की है। यहां पैसा कलेक्शन कर बैंक लौट रहे फाइनेंस कर्मी को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। इस दौरान बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्म से 8 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


जनकारी के मुताबिक, पीड़ित फाइनेंस कर्मी अपनी बाइक पर सवार होकर बैंक जा रहा था। इसी दौरान बिहटा के श्रीरामपुर गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को रोका और हथियार दिखाकर उसके पास से 8 लाख रुपए लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित फाइनेंस कर्मी से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।