Hindi News / news / पटना में बनेगा एशिया का पहला डॉलफिन अनुसंधान केन्द्र, दो एकड़ में होगा...

पटना में बनेगा एशिया का पहला डॉलफिन अनुसंधान केन्द्र, दो एकड़ में होगा परिसर का निर्माण

1st Bihar Published by: Updated Sep 16, 2020, 10:58:33 AM

पटना में बनेगा एशिया का पहला डॉलफिन अनुसंधान केन्द्र, दो एकड़ में होगा परिसर का निर्माण

- फ़ोटो

PATNA : वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे परियोजना और अमृत मिशन के तहत राज्य में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया था.  इस परियोजना के तहत एशिया के पहले डॉलफिन अनुसंधान केन्द्र की स्थापना की जाएगी. इस केंद्र को दो एकड़ के परिसर में 30.52 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. 


इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रधान मंत्री का धन्यवाद करते उए कहा कि “एक सर्वेक्षण के अनुसार पूरे देश में 3031 डॉलफिन हैं और उनमें से करीब आधी 1455 बिहार में गंगा नदी में पाए जाते हैं.” 


उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज- कहलगांव के 60 किमी क्षेत्र को ‘बिक्रमशिला गांगेय डॉलफिल अभयारण्य’ घोषित किया गया है. साथ ही गंगा किनारे के 57 ऐसे सर्वाधिक प्रदूषण पैदा करने वाले उद्योगों की पहचान की गई हैं जहां जीरो लिक्विड डिस्चार्ज और एक-एक एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर औद्योगिक कचरे के बहाव को रोका गया है जिसके परिणामस्वरूप गंगा को बिहार में औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त किया गया है.”