Hindi News / news / पटना में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गुस्साए लोग जमकर काट रहे बवाल

पटना में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गुस्साए लोग जमकर काट रहे बवाल

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Oct 05, 2020, 9:49:02 AM

पटना में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गुस्साए लोग जमकर काट रहे बवाल

- फ़ोटो

PATNA : बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मामला नदी थाना इलाके के फतेहजामपुर इलाके के पास की है. 

जहां अपराधियों ने पेट्रोल पंप के पार दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग आनन-फानन में युवक को लेकर पीएमसीएच गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

युवक की पहचान सबलपुर के रहने वाला राजेश कुमार के रुप में की गई है. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पटना - बख्तियारपुर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है और जमकर बवाल काट रहे हैं. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है, लेकिन लोगों का गुस्सा कम होने के नाम नहीं ले रहा है.